गड़सा ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, आरोपी ने इस वजह से मौत के घाट उतारी थी बुजुर्ग महिला

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू में भुन्तर के गड़सा में 26 जून को हुई बजुर्ग महिला की हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू की अगुवाई में 50 घंटों के अन्दर सुलझा लिया है। जिस व्यक्ति ने हत्याकांड को अन्जाम दिया था, उसके बारे में शुरू में कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस द्वारा कई लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद हत्या के आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या के मामले में गोबिन्द सिंह (41) पुत्र जींगू राम निवासी गांव भागल, डाकघर अन्गरहाट, तहसील सोनथाहाट जिला किशनगंज बिहार को कुल्लू के दोहरानाला से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पिछले 3 दिनों से कई लोगों से मामले बारे पूछताछ कर रही थी। मामले की जांच निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी थाना भुन्तर द्वारा की जा रही है। आऱोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी गोबिन्द करीब 20 वर्षों से परिवार सहित पतलीकूहल के बड़ाग्रां नामक गांव में रह रहा है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी का गड़सा में एक महिला के साथ अवैध संबंध थे।

इसी बात को लेकर मृतक बुजुर्ग महिला ने आरोपी को डांटा था। बेइज्जती का बदला लेने के लिए आरोपी ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारा दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...