
देहरा – आशीष कुमार
जिला मंडी में ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम से पानी छोड़ने के बाद आगे के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। मंडी जिला सहित हमीरपुर के नदी से सटे क्षेत्र व कांगड़ा जिला में अलर्ट जारी किया गया है। देहरा में भी अलर्ट घोषित किया गया है।
पानी छोड़ने के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कोई बड़ा हादसा न हो, इसके लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ब्यास का जलस्तर बढ़ गया है पानी का बहाव तेज है ऐसे में कोई भी व्यक्ति अपने मवेशियों व खुद नदी के किनारे जाते हैं तो कोई नुकसान हो सकता है। इसलिए सभी अलर्ट रहें व नदी के पास न जाएं।
यह बोले एसडीएम संकल्प गौतम
एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यास नदी में पंडोह बांध से पानी छोड़ा गया है। जिससे नदी का स्तर बढ़ने के साथ साथ बहाव भी तेज़ होने की सम्भावना है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति ब्यास नदी के किनारे ना जाए साथ ही अपने पशुओं को भी नदी से दुर रखें।
