पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी बबीता, 13वीं के एक दिन बाद दी जान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

24 साल की बबीता पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी. उसने सुसाइड कर लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है. पुलिस ने केस दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, 24 साल की बबीता ने पति की तेरहवीं के एक दिन बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि पति की मौत से सदमे में चल रही पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया है.

हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत चंबोह गांव का यह मामला है. 24 साल की बबीता की शादी करण ठाकुर चंबोह के साथ हुई थी. बबीता ने मंगलवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था.

जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वह महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले गए. यहां पर महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया है.

पति की हर्ट अटैक से मौत

14 दिन पहले ही बबीता के पति करण की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. इस बात को लेकर बबीता सदमे में थी. 6 साल पहले बबीता और करण की अरेंज मैरिज हुई थी. लेकिन 14 दिन पहले करण की हार्ट अटैक से मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. महिला की मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है.

भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने महिला की मौत की पुष्टि की है. कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है. कुछ दिन पहले ही महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत हुई थी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...