ब्यास नदी के किनारे ना जाएँ लोग: एसडीएम देहरा

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

जिला मंडी में ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम से पानी छोड़ने के बाद आगे के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। मंडी जिला सहित हमीरपुर के नदी से सटे क्षेत्र व कांगड़ा जिला में अलर्ट जारी किया गया है। देहरा में भी अलर्ट घोषित किया गया है।

पानी छोड़ने के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कोई बड़ा हादसा न हो, इसके लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ब्‍यास का जलस्तर बढ़ गया है पानी का बहाव तेज है ऐसे में कोई भी व्यक्ति अपने मवेशियों व खुद नदी के किनारे जाते हैं तो कोई नुकसान हो सकता है। इसलिए सभी अलर्ट रहें व नदी के पास न जाएं।

यह बोले एसडीएम संकल्प गौतम

एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यास नदी में पंडोह बांध से पानी छोड़ा गया है। जिससे नदी का स्तर बढ़ने के साथ साथ बहाव भी तेज़ होने की सम्भावना है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति ब्यास नदी के किनारे ना जाए साथ ही अपने पशुओं को भी नदी से दुर रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...