बरामदे में सोया रहा परिवार, गहने और नकदी ले उड़े शातिर

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीडी कुठेडा के गांव कुट में देर रात चोरों ने एक घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर लिए।

बबिता कुमारी निवासी कुट ने बताया कि रात घर के सदस्यों सहित बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और तीन कमरों के अंदर रखी अलमारियों में रखे गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे जब परिवार घर के अंदर सोने के लिए गया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियों से गहने और नकदी गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को दी।

देहरा थाना के डीएसपी अंकित शर्मा और संसारपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। डीएसपी देहरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...