13 वर्षीय नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने पर पिता को 3 दिन का रिमांड

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतों के आरोप में बल्ह पुलिस ने उसके सौतेले बाप को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई चाइल्ड हैल्पलाइन मंडी के सहयोग से हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पिता को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन का रिमांड मिला है। बच्ची के पिता की मृत्यु के बाद उसकी माता ने दूसरी शादी की है तथा वर्तमान में वह बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका सौतेला बाप अपने मोबाइल फोन को उसके सामने रखकर अश्लील वीडियो चलाता है तथा उससे अश्लील हरकतें कर उसे प्रताडि़त करता है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...