जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नहीं हो पाएगा जुलाई माह में ग्राम सभाओं का आयोजन

--Advertisement--

Image

न ही नहीं बन पाएंगे मनरेगा के अनुपूरक शेल्फ

कोटला – स्वयंम

जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल का मुख्य असर मनरेगा योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों पर पड़ेगा।

क्योंकि जिन पंचायतों के ग्राम सभाओं के कोरम अप्रेल माह में पूरे नहीं होने के कारण मनरेगा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के अनुपूरक शेल्फ नहीं डाले जा सके थे। उन पंचायतों द्वारा आगामी जुलाई माह में होनी वाली ग्रामसभाओं में मनरेगा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के अनुपूरक शेल्फ तैयार किए जाने थे।

लेकिन पंचायत सचिवों द्वारा हड़ताल में शामिल होने के कारण जुलाई माह में ग्राम सभाओं का आयोजन नहीं हो पाने से मनरेगा के अनुपूरक शेल्फ भी नहीं डालेंगे और पंचायतों में पड़े सीमेंट का भी बरसात में जम जाने का डर पंचायतों को सताने लगा है।

साधू राम राणा ने आगे कहा कि यदि यह जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचती है तो विकास कार्यों पर बहुत बूरा असर पड़ेगा। क्योंकि तीन माह उपरांत तो विधानसभा चुनावों के एवज में अचार संहिता लागू हो जाएगी जिससे सभी काम ठप्प हो जाएंगे।

अतः सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आवाहन किया जाता है कि वह सरकार से जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाएं ताकि जल्द से जल्द हड़ताल के कारण पैदा हुई समस्या का हल होने उपरांत पंचायतों के विकास एवं जनहित कार्यों को सुचारू रूप से अमलीजामा पहनाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...