एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत केरल के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम समापन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला के राजकीय महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत केरल के राजागिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से विद्यार्थी एवं कुछ शिक्षक गण सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए 21 जून 2022 को पधारे।

उनके आगमन के उपलक्ष्य में कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य उन लोगों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से अवगत कराना था।‌ उनके स्वागत में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश शर्मा,समन्वयक विक्रम श्रीवत्स,कंप्यूटर विभाग के प्रमुख डॉ. पवन ठाकुर,डॉ. सतीश सूद,सचिन अवस्थी,सुशीला पठानिया एवं अन्य अध्यापक गण शामिल रहें |

कुल 6 दिन चले कार्यक्रम में, 21-6-22 अर्थात प्रथम दिन पर दोनों संस्थानों के छात्रों एवं शिक्षकों का परिचय हुआ एवं हिमाचली खानपान और संस्कृति का प्रस्तुतीकरण हुआ। अंत में अतिथियों ने कॉलेज का भ्रमण किया।

22-6-22 अर्थात दूसरे दिन अतिथि गणों को हिमाचली नृत्य एवं गायन सिखाया गया एवं उन लोगों ने निकट पर्यटन स्थल जैसे कि एचपीसीए स्टेडियम राजकीय शहीद स्मारक एवं चाय के बागानों का भ्रमण कराया गया।

23-6-22 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय गीत जैसे नाटी एवं स्थानीय नृत्य जैसे गद्दी नृत्य,झमाकड़ा की प्रस्तुति हुई।

24-6-22 को अतिथि गणों ने मैकलोडगंज,चर्च एवं भागसू मंदिर का भ्रमण किया।

25-6-22 को केरल के छात्र एवं कॉलेज के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ जिसमें कॉलेज की टीम विजय रही।‌

26-6-22 को अतिथि गणों ने विदा ली इस उपलक्ष्य में समापन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.राजेश शर्मा,उप प्रधानाचार्या डॉ. बीना मनगोटिया,विभाग के समन्वयक डॉ. विक्रम श्री वत्स ने इस कार्यक्रम के बारे में विचार रखें।

इनके अलावा विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन ठाकुर,डॉ. सतीश सूद,सचिन अवस्थी एवं सुशीला पठानिया एवं अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...