विकासखंड नगरोटा सूरियां के जिला परिषद् केडर कर्मचारी बैठे कलम छोड़ हड़ताल पर

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

विकासखंड नगरोटा सूरियां में जिला परिषद कर्मचारियों, पंचायत सचिवों, कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी सहायकों के कलम छोड़ हड़ताल के कारण पंचायत के कार्य ना होने से जनता परेशान हो गई।

सोमवार को विकास खंड कार्यालय के बाहर विकासखंड नगरोटा सूरियां के प्रधान विश्वास गुलेरिया की अध्यक्षता में समस्त कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए।

हड़ताल शनिवार 25 जून से शुरू की गई है। कर्मचारियों ने एक मात्र मांग की है कि उन्हें ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए। जब तक सरकार उनकी इस मांग को पूरी नहीं करती। उनकी यह हड़ताल अनिश्चित काल चलेगी।

खंड के प्रधान ने बताया कि कर्मचारियों ने कई बार मंत्रियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजें और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया लेकिन सरकार की ओर से कोई ठीक उत्तर अभी तक नहीं मिला। जिसके कारण कर्मचारियों ने पेन डाउन स्ट्राइक अनिश्चितकाल के लिए शुरू कर दी है।

विकासखंड नगरोटा सूरियां की पंचायतो से करीब 50 से अधिक कर्मचारी इस पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सुशील धीमान, संजीव धीमान सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...