अग्निपथ योजना के विरोध में धर्मशाला में रोष मार्च करेंगे सुखविंदर सुक्खू

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी व अपना समर्थन देंगे।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुखविंदर सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है, साथ ही केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

सुक्खू ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मजाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

सुक्खू के अनुसार हर वर्ष प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है।

तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2 वर्षों से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है, जिससे युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...