हिमाचल: गाड़ी से टकराकर खाई में लुढ़की पिकअप गाड़ी, 25 घायल, 7 गंभीर IGMC किए रेफर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 7 गंभीर रुप से घायल हैं औऱ इन्हें रेफर किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. डीएसपी कमल वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 30 किमी दूर ठियोग-हाटकोटी सड़क यग हादसा पेश आया है. हरियाणा के झज्जर से रोहड़ू मंढोल की तरफ एक पिकअप जा रही थी. अचानक खोल गली के पास सामने से आ रही एक गाड़ी से टकराने से बचने के लिए गाड़ी पत्थर के ढेर पर चढ़ गई और पलट गई. यह पिकअप सड़क से 10 फीट नीचे खाई में गिर गई और इसमें  सवार 25 लोग घायल हो गए.

इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी. बाद में पुलिस ने गाड़ी से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने गंभीर 7 घायलों को शिमला आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया है.

अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि अचानक गाड़ी संतुलन बिगड़ गया. इसके चलते गाड़ी पत्थर के ढेर के ऊपर से पलट गई.वहीं, पुलिस जांच कर हादसे का कारण तलाश रही है. शिमला के डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...