
कांगड़ा – राजीव जसवाल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं । आपको बताते चलें कि यह परीक्षा परिणाम शनिवार को ही घोषित किया गया है ।
इस परीक्षा परिणाम में शाहीन चौधरी ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में 500 में से 487 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया है । शाहीन चौधरी के पिता व्यापारी हैं और माता गृहिणी और शाहीन मेडिकल से ही बीएससी करना चाहती है ।
Name Shaheen choudhary marks 487 6th in hpboardशाइना शर्मा ने 500 में से 484 अंक लेकर नवां स्थान प्राप्त किया है । साइना शर्मा के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और माताजी गृहणी हैं । साइना का लक्ष्य अध्यापक बनना है ।इन छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है ।
Name Shaina Sharma marks 484 9th in hpboardमहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का हमेशा से एक ध्येय रहा है – गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना । इसके लिए शिक्षक दिन-रात परिश्रम करते हैं और उतना ही परिश्रम यहां पढ़ने वाले छात्र भी करते हैं ।
