
कांगड़ा – राजीव जसवाल
नगरपरिषद कांगड़ा द्वारा आज शहर में अतिक्रमणकारियों पर ईओ (नगर परिषद कार्यकारणी अधिकारी) ललित कुमार की मौजूदगी में कार्यवाही अमल में लाई गई।
इसके पहले नगरपरिषद द्वारा अवैध रेहड़ी फड़ी व दुकानदारों को कई बार सड़क पर समान ना लगाने की हिदायत दी गई थी। जिसपर दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालो द्वारा अमल ना करने के बाद आज नगरपरिषद द्वारा यह कार्यवाही की गई।
इस दौरान 18 दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों का सामान नगरपरिषद द्वारा जब्त किया गया। नगरपरिषद की ओर से इस कार्य में कुल 20 कर्मचारी व दो वाहनों की सहायता से शहर में अतिक्रमण को हटाया गया।
जब्त किए गए समान के मालिकों को आगामी दिनों में समान सड़क पर ना लगाने की हिदायत देकर व साथ ही जुर्माने की राशि वसूलने के बाद ही मालिकों को सौंपा जाएगा। इस दौरान नगरपरिषद की कार्यवाही होते देख कई दुकानदारों ने आननफानन में अपनी दुकानों का समान जब्त होने के डर से खुद भी अंदर रख लिया।
क्या कहते है अधिकारी
ईओ ललित कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा जानकारी की गई ये मुहिम इसी तरह से आगामी दिनों में भी शहर के अन्य स्थानों पर जारी रहेगी उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण शहर में नहीं होने दिया जाएगा।
