विधानसभा उपाध्यक्ष ने बैरागढ़ में रैली ऑफ चंबा की सुपर स्टेज पांच के वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

--Advertisement--

Image

अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने में मिलेगी मदद

चंबा 18 जून- भूषण गुरुंग

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने बैरागढ़ में चलो चम्बा अभियान के तहत रैली ऑफ चंबा के तीसरे दिन सुपर स्टेज पांच के तहत रैली के वाहनों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज रैली ऑफ चंबा के वाहन प्रसिद्ध चुराह घाटी और प्रसिद्ध 14500 फीट ऊंचे साच पास से गुजरते हुए जनजातीय उपमंडल पांगी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी आज सुपर स्टेज 5 के तहत बैरागढ़ से भूत ग्राउंड तक 31.91 किलोमीटर के रोमांचकारी सफर का आनंद लेंगे।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि इसके बाद भूत ग्राउंड से किलाड़ तक वाहनों की सामान्य गति से चलेंगे । इसी तरह सुपर स्टेज छह अंतिम प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें रैली किलाड़-1 से सुराल भटोरी तक चलेगी । इसके तहत रैली के वाहन 24.59 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे ।

उन्होंने कहा कि इस रैली ऑफ चंबा के आयोजन से जिला चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने में मदद मिलेगी और जिला चंबा को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग विशेष पहचान बनाई है।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर एसडीएम चुराह गिरीश सामरा, तहसीलदार चुराह प्रकाश चंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...