लैपटॉप वितरण कार्यक्रम मेधावी बच्चों- अभिभावकों के लिए बना परेशानी का सबब

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मेधावियों के लिए लैपटॉप वितरण कार्यक्रम किसी परेशानी से कम नहीं रहा। जवाली के शिवा पैलेस भनेई में मेधावी बच्चों को सुबह ही लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के लिए सुबह 10 बजे ही बुला लिया गया जबकि बाद दोपहर करीबन तीन घण्टे उपरांत लैपटॉप वितरण शुरू किया गया।

इससे मेधावी बच्चों व उनके साथ आए अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती गर्मी में मेधावी बच्चों व उनके साथ आए अभिभावकों को काफी परेशानी हुई।

हाल में सभी को बैठाया गया था तथा वहां पर गर्मी से हर किसी का बुरा हाल था। खासकर जिन बच्चों का कॉलेज का पेपर था, उनको दिक्कत हुई।

कुछ मेधावी बच्चे तो बिना लैपटॉप लिए ही पेपर देने के लिए कॉलेज में चले गए जबकि कुछ बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा लैपटॉप वितरण करने से पहले ही लैपटॉप बांट दिए गए। इससे पहले मेधावी बच्चों को शिक्षा बोर्ड धर्मशाला या स्कूलों में ही लैपटॉप दे दिए जाते थे।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस बार पहले स्कूलों को ऑनलाइन जोड़ा गया तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लैपटॉप वितरण करने के बाद अन्य जगहों पर लैपटॉप वितरित किए गए जोकि भाजपा का नया ड्रामा रहा। आखिरकार ऐसा करने का क्या ओचित्य रहा। ऐसा होने से मेधावी बच्चों व उनके अभिभावकों में रोष पनप गया है।

क्या कहते हैं पूर्व सीपीएस (शिक्षा) नीरज भारती

इस बारे में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) नीरज भारती ने कहा कि भाजपा द्वारा मेधावी बच्चों को लैपटॉप देने को भी राजनीति के रंग में रंगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में मेधावी बच्चों को स्कूलों में ही लैपटॉप दे दिए जाते थे लेकिन भाजपा द्वारा मेधावी बच्चों को विधायकों या मंत्रियों द्वारा लैपटॉप बांटे गए जोकि नया ही ड्रामा दिखा।

उन्होंने कहा कि अब तो सिलाई मशीन, गैस या राहत के चैक इत्यादि भी विधायक या मंत्री ही बांटते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हर कार्यक्रम को भगवा रंग में रंगा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...