एक कमरे में सोता रहा परिवार, दूसरे कमरे से लाखों के गहने व नकदी ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – शीतल शर्मा

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शिकायतकर्ता भारती देवी पत्नी सुनील दत्त निवासी मापो, डाकघर मेहन्दू बाग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह किराए का कमरा लेकर पीएनबी ज्वालामुखी के पास रहती है।

जब वह अपने कमरे में सोए हुए थे तो साथ लगते दूसरे कमरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उसके 1.9 लाख रुपए के गहने व कुछ नकदी चुराकर फरार हो गया।

बुधवार को मौके पर छानबीन करते हुए व पीड़ित के बयान दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे। जानकारी के मुताबिक सुनील दत्त एक अध्यापक हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...