सरकारी आवास में मृत मिली उद्योग प्रसार अधिकारी

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

देहरा में उद्योग प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात महिला की उसके सरकारी में संदिग्ध मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार अनिता पुत्री अशोक कुमार निवासी बेगपुर कमलुह डाकघर धामिया तहसील दसूहा जिला होशियारपुर देहरा में उद्योग प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत थी और हनुमान चोंक के पास अपने सरकारी आवास में रहती थी। उक्त महिला का शब उसके सरकारी आवास से बरामद हुआ है। महिला यहां पर अकेली रहती थी।

वहां पर तैनात चौकीदार ने देखा कि मृतका के कमरे का एसी लगातार चल रहा है और मृतका को पिछले कल से बाहर नहीं देखा गया था। चौकीदार ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी तो उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर आकर काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जबाब न मिलने पर आवास का दरबाजा तोड़ा गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा को महिला बेड पर मृत पाई गई।

देहरा का अतिरिक्त्त कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल सिंह ने मौके का दौरा किया और बताया कि मकान का मेन गेट व सभी दरबाजे अंदर से बंद थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ह्रदयघात लग रहा है लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...