छोटे भाई की नाबालिग साली को भगाकर ले गया शख्स, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही छोटे भाई की नाबालिग साली को भगाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के संबंध में नाबालिग युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि अंब उपमंडल के सलोई गांव का निवासी 35 वर्षीय मंजीत सिंह उनकी 17 वर्षीय बेटी को आधी रात को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को भगाने का आरोपी व्यक्ति उनकी ही दूसरी बेटी का रिश्ते में जेठ लगता है।

पुलिस ने घटना के संबंध में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग युवती को खोजने के लिए पुलिस द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...