सात आईएएस और राज्य सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात आईएएस व राज्य सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।

विशेष सचिव (उद्योग, आदिवासी विकास और कृषि) चंद्र प्रकाश वर्मा को विशेष सचिव (जनजातीय विकास, राजस्व और वन) के रूप में कार्य करेंगे। वह अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास, आयुक्त विभागीय जांच के पद का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

वहीं,  विशेष सचिव (एमपीपी और पावर, एनसीईएस और वन) किरण भड़ाना अब विशेष सचिव (एमपीपी और पावर, एनसीईएस और उद्योग) के रूप में कार्य करेंगी।

अवर सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) टेक चंद गोस्वामी  को अवर सचिव (शिक्षा) तैनात किया गया है।

अवकाश पर चल रहीं उप सचिव (शिक्षा) मीना शर्मा के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

अवर सचिव (एसएडी एवं जीएडी) जगन्नाथ उपाध्याय को अवर सचिव (गृह) लगाया गया है। वह संयुक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे।

अवर सचिव (कृषि)  पूनम शर्मा को अवर सचिव (एसएडी एवंजीएडी) लगाया गया है।

एचपीएसएस अधिकारी गीता शर्मा को पदोन्नति पर अवर सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह एचपीएसएस अधिकारी सुधा शर्मा पदोन्नति पर अवर सचिव (कृषि) के पद पर तैनात किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...