
चम्बा- भूषण गुरुंग
जिला चम्बा में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर बेही के समीप मोटरसाइकल के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के कारण राइडर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि एक को मामूली चोटे आई। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंच कर मृतक युवक का शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वाइक पर सवार होकर तीन युवक जोकि बेही गांव के रहने वाले थे पुखरी की तरफ आ रहे थे। अभी तक उन्होंने कुछ ही दूरी तय की थी कि मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ तो एक को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया गया जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र बलदेव निवासी बेही डाकघर कोटी के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल युवक 20 वर्षीय आयुष पुत्र प्रवीन कुमार निवासी गांव बेही को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार तीसरे युवक रजनीश पुत्र राकेश निवासी बेही को मामूली चोटे आई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बाइक-एक्सीडेंट-मामले-पर-पुलिस-कार्रवाई-करती हुईवाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना चंबा से पुलिस टीम ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच कर अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी तो साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।
