शरारती तत्वों ने तोड़ी बोरली-सीऊं सड़क की उद्घाटन पट्टिका, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत 8 करोड़ 78 लाख की लागत से बने बोरली-सीऊं Road के शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला।

रविवार को आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों द्वारा इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई। सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा इस बारे संगड़ाह थाने मे शिकायत दर्ज करवाई गई।

गौरतलब है कि गत 14, अप्रैल को हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने इस सड़क का उद्घाटन किया था।

उस दौरान सांसद जाने के बाद कुछ लोगों ने सरकार व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने कहा कि इस बारे थाना प्रभारी संगड़ाह को लिखित शिकायत दी गई है

डीएसपी व एसडीएम संगड़ाह को भी जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द यहां नई उद्घाटन पट्टिका लगाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...