प्रदेश कांग्रेस महासचिव के समक्ष बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के पशु पालक एव दूध उत्पादको ने रखी अपनी समस्याएं

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां के समक्ष बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के पशु पालक एव दूध उत्पादको ने अपनी समस्याएं रखी।

उनका कहना था कि पंजाब से आकर प्रदेश के पशुपालकों और दूध उत्पादकों को तुड़ी वाले महंगी तुड़ी ओर किवंटल से कम तोल कर ठग रहे है। एक तो पंजाब से भर कर तुड़ी ले कर ट्रक बाले 12 सो से लेकर 1700 तक क्विंटल तुड़ी का रेट लगा कर मुँह मांगा दाम बोल कर किसानों को तुड़ी बेच रहे है।

दूसरी तरफ उनकी तुड़ी भी किवंटल नही होती है किसानों को एक तो दुगुनी दामों में तुड़ी बेच रहे ऊपर से कम तुड़ी तोल कर किसानों को मार दे जाते है। इस पर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर कोई लगाम नही है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां से गुहार लगाई है कि इस मामले को जिला प्रशासन के ध्यान में ला कर हमारी सहायता करें।

केवल सिंह पठानियां के बोल 

पठानियां ने पशुपालकों और दूध उत्पादकों की ध्यान से पूरी बात सुनी और उनको आश्वस्त किया कि आपकी मांगो को सरकार के समक्ष रखेंगे और जिलाधीश महोदय को भी अबगत करवा कर मांग की जाएगी कि तुड़ी का रेट पूरे प्रदेश में पंजाब की तर्ज पर एक समान करवाया जाए। जिससे प्रदेश के पशुपालक ओर दूध उत्पादक ठगी का शिकार न हो ओर आपकी मांगो को हल करने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे।

पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार के ध्यान में भी ला कर इस मामले को सुलझाया जाएगा। जिससे पशुपालक ओर दूध उत्पादको की रुचि पशुओं को पालने में ओर बढ़े।

क्या कहते है अधिकारी के बोल

पठानियां ने पशुपालन बिभाग के सचिब से बात की तो उनका जबाब आया कि ये मामला हमारे क्षेत्र में नही आता है और ये सब जिला प्रशासन की जिमेदारी बनती है और उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।

ये रहे मोजुद

इस अबसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोनू पाधा,मुकेश शर्मा,रविन्द्र शर्मा,संतोष शर्मा,रवि शर्मा,कमल किशोर,ठाकुर मिलाप सिंह,सुतिम शर्मा आदि गणमान्य पशुपालक एव दूध उत्पादक मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...