पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल की 50वीं सालगिरह: जयराम ठाकुर ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद, दो मंत्री नहीं पहुंचे

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल व शीला धूमल की 50वीं सालगिरह पर हमीरपुर में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सरकार के मंत्री और विधायक व पूर्व विधायक सहित अन्‍य नेताओं ने हमीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल को शुभकामनाएं दीं।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्‍ली दौरे से सीधे हमीरपुर पहुंचे। मुख्‍यमंत्री ने स्‍टेज पर पहुंचकर पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता प्रेम कुमार धूमल और उनकी पत्‍नी के पांव छूकर शुभकामनाएं दीं व आशीर्वाद लिया। पांव छूने के लिए झूकने पर धूमल ने जयराम ठाकुर के हाथ पकड़ लिए।

सीएम जयराम ठाकुर का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गेट पर स्‍वागत किया। सीएम के साथ उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, पंचायती राज व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि व गुलाब सिंह ठाकुर कार्यक्रम में पहुंचे।

इसके अलावा विधानसभा अध्‍यक्ष विपिन सिंह परमार, उपाध्‍यक्ष हंसराज, शहरी विकास मंंत्री सुरेश भारद्वाज, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व राज्‍यसभा सदस्‍य इंदु गोस्‍वामी पहले ही कार्यक्रम में पहुंच गए थे। उर्मिल ठाकुर व अनीता वर्मा भी कार्यक्रम में पहुंची।

संगठन महामंत्री पवन राणा व पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष व नाहन के विधायक राजीव बिंदल भी कार्यक्रम में पहुंचे। इन सब के बीच दोपहर बाद तक जयराम सरकार के दो मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, इनमें जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी का नाम शामिल है।

चुनावी वर्ष में यह आयोजन काफी अहम माना जा रहा है। सीएम जयराम ठाकुर ने धूमल के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह एक ओर से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद माना जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कार्यक्रम में मौजूद समस्‍त मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने मंच पर धूमल व उनकी पत्‍नी के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। मंच पर सभी नेताओं के चेहरों पर मुस्‍कुराहट दिख रही थी व एक जोश भी झलक रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...