किन्नरों के ठिकाने से चरस व चिट्टा बरामद, 5 हिरासत में

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चुवाड़ी पुलिस की टीम ने किन्नरों के ठिकाने से चरस तथा चिट्टा बरामद किया गया है। घटना जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत पेश आई है। पुलिस टीम लगातार दूसरे दिन सुबह किन्नरों के क्वार्टर पहुंची।

इस दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया। थाने में मामले में बयान लेने की कारवाई में की गई। रविवार को किन्नरों ने अपने वाहन से छेड़छाड़ को लेकर पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस जांच को पहुंची।

सोमवार सुबह डी.एस.पी. डल्हौजी की अगुवाई में पुलिस टीम ने किन्नरों के रिहायश में दबिश दी। इस दौरान तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर पुलिस को यहां से 11.40 ग्राम चिट्टा तथा 16.40 ग्राम चरस बरामद हुई है।

पुलिस ने फिलहाल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सारी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

डी.एस.पी. डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में 5 लोग पकड़ कर थाने लाए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...