अफीम लेकर आ रहे बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर फरार, 2 किलो 10 ग्राम खेप बरामद

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्‍करी के मामले नहीं थम रहे। राजधानी के उपनगर शोघी में शिमला पुलिस की एसआइयू यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने दो बाइक सवार युवकों से 2 किलो 10 ग्राम अफीम पकड़ी है। लेकिन बाइक सवार दोनों युवक एसआइयू टीम को चकमा देकर फरार हो गए।

हुआ यूं की सोमवार सुबह पुलिस की टीम जब शोघी चेक पोस्ट के पास गश्त पर थी तो इस दौरान सोलन की तरफ से बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल आई, जिस पर दो युवक सवार थे।

पुलिस ने बाइक को चेकिंग के लिए रोका तो चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवकों के पास से दो किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की गई, लेकिन वे भाग गए। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...