आसमानी बिजली का कहर, एक की मौत…दूसरे की हालत नाजुक

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

उपमंडल की भुंगरनी पंचायत में आसमानी बिजली ने कहर बरपाया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। फिलहाल पुलिस सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी है।

घटनास्थल से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे के आसपास इलाके में आसमानी बिजली कड़क रही थी, साथ ही मूसलाधार बारिश भी हो रही थी। इस दौरान दो व्यक्ति आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे।

कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने उन्हें दुकान के भीतर आने को भी कहा था। अचानक ही तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली ने कहर बरपाया। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि दोनों को हिलने तक का मौका नहीं मिला। जेब में ही हाथ रह गए।

मृतक व्यक्ति की जेब से कुछ रुपए मिले हैं, लेकिन पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरे व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि वो आइसक्रीम बेचने का काम करता है। नाजुक हालत में आइसक्रीम बेचने वाले को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

बता दें कि रविवार को ही एक अन्य दर्दनाक हादसे में पंजाब से पहुंचे एक श्रद्धालु की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। 23 वर्षीय युवक नदी में दो अन्य साथियों के साथ नहाने उतरा था। दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इसके अलावा शहर में अन्य हादसे में एचआरटीसी की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ये बस हरिद्वार से केलांग जा रही थी। दुर्घटना में बस के चालक को चोटें आई हैं, यात्रियों का बचाव हुआ है।

उधर, पुरुवाला थाना से इस बात की पुष्टि की गई है कि अस्पताल से आसमानी बिजली से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जांच अधिकारी को मौके पर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...