थमने का नाम नहीं ले रहा है “डॉ आपके द्वारा” अभियान का सिलसिला

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

श्री बालाजी हॉस्पिटल काँगड़ा के मुख्य प्रबंधक निर्देशक डॉ राजेश शर्मा द्वारा चलाया गया महत्वपूर्ण अभियान “डॉ आपके द्वारा ” के अंतर्गत लोगो को चकित्सा सुविधा उनके घर द्वारा मुहिया कराने के उद्देश्य से स्थानीय पंचायतो के पदाधिकारियों व यूथ क्लब. महिला मंडल, अन्य समाजिक संगठनों. व डॉ साहब से चहेतो की पुरजोर मांगो के मध्य नज़र फ्री मेडिकल चैकउप कैंप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा बल्कि कैंप लगातार लगाने के लिए आग्रह हर रोज प्राप्त हों रहे है।

इसी कड़ी मे देहरा के युवाओं व डॉ साहब को दिल से सम्मान देने वालो द्वारा आज दिनांक 20.05.22 दिन शुक्रवार को टाउन हाल ऑल्ड मार्किट देहरा मे फ्री मेडिकल चैकउप कैंप का आयोजन किया गया।

आज कैंप मे आयोजको के स्पेशल आग्रह से विशेषयज्ञ डॉ टीम मे कान नाक गला विशेषयज्ञ डॉ सतीश शर्मा, नेत्र विशेषयज्ञ डॉ आर.के.शर्मा, डॉ मेघा सोनी, डॉ आशीष कौशल, पैरास्टॉफ से नर्स किरण वाला, फार्मासिस्ट पंकज कुमार, रेडीयोलॉजीस्ट अजय कुमार, अरिजीत धीमान ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

इस कैंप मे लोगो का उत्साह देखने लाइक था। मौके पर लोगो ने ब्लड, सुगर, वी पी आदि टैस्ट करवाएं। नाक गला कान विशेषयज्ञ डॉ सतीश शर्मा व नेत्र विशेषयज्ञ डॉ आर.के.शर्मा ने लोगो की बारीकी से जाँच की।

लोगो ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मुफ्त मे दवाईया प्राप्त की। स्थानीय लोग कैंप की सेवाओं से संतुष्ट हुये और आयोजको का धन्यबाद किया की उनके प्रयासों से आज उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का मौका मिला।

इस कैंप मे जैसे ही आयोजको को पता चला की डॉ राजेश शर्मा खुद आ रहे है तो उन्होंने डॉ राजेश शर्मा को पुरे स्वागत के साथ देहरा बाजार से कैंप स्थल तक लेकर आए और उनके स्वागत मे चित्र फ्रेम प्रेम स्वरुप भेंट किया और सभी ने मिलकर उनका धन्यबाद किया।

कैंप आयोजको मे मुख्यतःअनुज वालिया, मुकेश वालिया, जय प्रकाश वालिया, नवीन वैध, सुनील कश्यप, सपन सूद, संजय क्रेटा ने बड़ चढ़ कर भाग लिया।

डॉ राजेश शर्मा ने कैंप आयोजको द्वारा बेहतरीन प्रबंध इंतजाम करने की प्रशंसा व धन्यबाद किया और आश्वासन दिया की लोगो की मांगो को प्रमुखता देते हुये कैंप का सिलसिला जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...