हिमाचल में बढ़ रहा साइबर क्राइम! सोलन में शातिरों ने बैंक मैनेजर को फोन कर लूटे लाखों रुपये

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

प्रदेशभर में ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में सोलन जिला के माल रोड में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 12,74,000 का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है।

बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने 420 का मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक में सोलन की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी के डॉयरेक्टर के नाम से 12 लाख 74 हजार रुपए किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करने के लिए मैनेजर को फ़ोन आया। जिसे ट्रांसफर भी कर दिया गया।

एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में दी जानकारी में बताया कि सोलन की एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी के डॉयरेक्टर के नाम से किसी व्यक्ति ने फ़ोन किया और कंपनी के करंट अकाउंट से पैसे को म्यूच्यूअल फंड में लगाने के लिए दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 1274000 रुपए कुंवर सींग के नाम पर ट्रांसफर करवा लिए।

बैंक की ट्रांजेक्शन और विड्रॉल का मैसेज जब कंपनी को मिला तो उन्होंने बैंक में फ़ोन कर इस ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस तरह के लेनदेन के लिए बैंक मैनेजर को फ़ोन नहीं किया है।

जिस पर मैनेजर को धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने उस अज्ञाक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...