मैक्लोडगंज सड़क हादसा में घायलों को दी आर्थिक सहायता

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

कोतवाली से धर्मशाला जा रही निजी बस की दुर्घटना में घायलों का धर्मशाला में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में घायलों को सरकार की ओर से 2000 और 1000 रुपये की धनराशि प्रदान कर दी गई है।

विधानसभा क्षेत्र विधायक विशाल नैहरिया ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला जाकर दुर्घटना में घायलों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही दुर्घटना में घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रशासन को निर्देश जारी किए।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि दुर्घटना में घायलों की हर संभव सहायता की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन, एक्स रे सहित दवाइयां दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और अस्पताल प्रशासन को उपचाराधीन मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

दुर्घटना में घायल तेंजिन, नीलम, संजना, अरविंद, संजीव, रिम्पी, सपना और सरोज का सिटी स्कैन किया गया है और दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जबकि दिक्सित, सागर, मोगो, कृष्णा, रीना और थॉमस का एक्सरे किया गया और एक-एक हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...