
प्रागपुर – ब्यूरो रिपोर्ट
प्रागपुर पँचायत के स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
जब स्थानीय लोगो से बात की गई चंदा, हेमंत ,सुनीता ,जीत कुमार ,विवेक कुमार ,रेणु,अभिषेक , आसिष ,यशपाल अन्य तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जसवां -प्रागपुर के लोगो को जो तोहफे दिए है। उसके लिए वो मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के आभारी है।
मंत्री ने जो तालमेल जसवां -प्रागपुर के कार्यालय को खोलने के लिए बैठाया है वो काबिले तारीफ है इससे इलाके के सभी लोगो का ध्यान रखा गया है।
जहां एक तरफ रक्कड़ को एस डी कार्यालय दिया गया तो दूसरी ओर डाडा को ब्लाक ओर कोटला बेहड़ को एस डी एम ऑफिस देकर जनता के हितों का ध्यान रखा गया।
ग्राम पंचायत नलसुहा ने भी किया आभार व्यक्त
आयूष डिस्पेंसरी देने के लिए परम श्रद्धेय माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ,उद्योग ,परीवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर का उपप्रधान कुलवीर सिंह वार्ड सदस्य दीपक कुमार ने आभार व्यक्त किया है।
घोषणाएं जो हुई है :-
एसडीम ऑफिस रक्कड़ और कोटला बेहर, ब्लॉक डाडासीबा, साइंस और कॉमर्स कक्षाएं कुहना और बठरा, गली हॉस्पिटल क्रिएशन ऑफ पोस्ट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रागपुर को मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाना, और 24/7 सुविधा उपलब्ध करवाना, डाडासीबा में इलेक्ट्रिसिटी डिवीजन बनाना, रक्कड़ में पुलिस थाना बनाना।
