चरस रखने का आरोप सिद्ध होने पर 2 वर्ष का कठोर कारावास व् 20,000 जुर्माना

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

माननीय विशेष न्यायाधीश- 1 मण्डी की अदालत ने चरस रखने के अपराध में एक व्यक्ति को वर्ष के कठोर कारावास और ₹ 20,000/- जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिला न्यायवादी मण्डी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 01/01/2015 को अन्वेक्षण अधिकारी मुख्य आरक्षी कमल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ समय 7:50 बजे प्रात: को गस्त के दौरान सरकारी गाड़ी लेकर पड्डल गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो उसी समय एक व्यक्ति जिसके पास एक थैला था मण्डी की तरफ से आ रहा था और पुलिस की गाड़ी को देखकर एक दम पीछे की तरफ मुड़ा और भागने लगा।

उसके इस तरह के व्यवहार से उस पर शक होने पर उसको पुलिस टीम ने उसको गुरुद्वारा के गेट के पास पकड  लिया और उसका नाम पता पूछा गया, जिस पर वह कुछ घबरा गया और संतोषजनक जबाब नही दे पायाl

उसने अपना नाम पवन कुमार पुत्र लीलाधर निवासी गाँव व् डाकघर शिवाबदार तहसील सदर जिला मण्डी  बताया तथा उसके पास थैले की तलाशी लेने पर उसके पास से 210 ग्राम चरस बरामद हुई थीl

जिस पर पुलिस थाना सदर मण्डी में अभियोग सख्या 01/2015 दर्ज हुआ था। इस मामले की जाँच अन्वेक्षण अधिकारी मुख्य आरक्षी कमल सिंह, पुलिस थाना सदर ने अमल में लायी थी और छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थानाधिकारी सदर मण्डी ने अदालत में दायर किया था।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में 12 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे। इस मामले में सरकार की पैरवी जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम द्वारा की गयीl अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पवन कुमार को 210 ग्राम चरस रखने के अपराध में एन डी पी एस एक्ट की धारा 20 के तहत 2 वर्ष के कठोर कारावास और  20,000/- के जुर्माने की सजा सुनाई है।

जुर्माना अदा न करने की सूरत में अदालत ने दोषी को 3 महीने के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...