प्रदेश भाजपा सरकार जनता से झूठ बोल कर लूट रही है झूठी लोकप्रियता

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर ब्लॉक् अध्यक्ष सुरजीत राणा एव ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर ने सँयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार झूठी घोषणाओं से जनता को गुमराह करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के फैसलों पर इस वक़्त अधिकारी ठेंगा दिखा रहे है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले दिनों महिलाओं को पथ परिवहन की बसों में आधे किराया की छूट देकर सफर करने की घोषणा दी थी। लेकिन आज धरातल पर महिलाओं को ये सुबिधा नही मिल रही है और पथ परिवहन निगम के कंडक्टर महिलाओं से पूरा किराया बसूल रहे है।

दूसरी तरफ प्रदेश में बिजली की 125 यूनिट फ्री देने की बात कही थी लेकीन गरीब जनता को आज भी बिजली का पूरा बिल देना पड़ रहा है। सरकार प्रदेश की जनता से झूठी घोषणाओं करके प्रदेश की जनता से धोखा कर रही है। सरकार अपने फैसलों पर ही कायम नही है, तो ये जनता का क्या हित करेगी।

आने वाले चुनावों में अब जनता इस भाजपा झूठी सरकार से छुटकारा पा कर कांग्रेस की सरकार को प्रदेश की बागडोर देना चाहती है। महँगाई इतनी बढ़ गयी है कि जनता अब अच्छे दिन आस में बैठी थी लेकिन अब जनता बोलती हमे अच्छे दिन नही बल्कि पुराने दिन ही लोटा दो जिससे चैन की जिंदगी जी सके।

भाजपा सरकार इतनी निक्कमी है कि आज दिन तक इस सरकार से डीजल ओर पेट्रोल और गैस के दाम कम नही कर सकी। रोजमर्रा की खाने पीने चीजों पर भी लगाम नही है। अब तो घर का चूल्हा चलाना मुशिकल हो चुका है। इस भाजपा सरकार से आज प्रदेश क्या देश के हर बर्ग की जनता दुखी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...