अंब में बेहोशी की हालत में मिले युवक ने तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

अम्ब उपमंडल के तहत आने वाले जनुही गांव का एक युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अम्ब अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। स्वजन उसे आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर में ले गए, जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया।

एसपी अर्जित सेन ने पुष्टि करते हुए बताया कि आशीष कुमार पुत्र तरसेम निवासी जनुही डाकघर नैहरियां बुधवार को घर में बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने जब युवक की तलाश की तो वीरवार सुबह बेहोशी हालत में बाबा पिंडी आश्रम अम्ब के पास मिला। जिसके बाद परिजन उसे अम्ब के स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

यहां से चिकित्सकों ने युवक को आगामी उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया, लेकिन परिजन उसे होशियारपुर ले गए। वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...