दीसीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर में मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित सभा की सदस्यता ग्रहण की

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

उतरी भारत की अग्रणी संस्था दी सी डी साख सहकारी सभा सीमित गोहर ज़िला मंडी हिमाचल प्रदेश के लिये बड़े ही गर्व की बात है कि माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व उनकी धर्मंपत्नी साधना ठाकुर ने अपने थुनाग दौरे के दौरान अचानक ही सभा की शाखा थुनाग में कुछ देर वैठे और सभा की सदस्यता ग्रहण कीl

सभा के अध्यक्ष कमल चंद राणा ने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष पिछले तीन वर्षों के तुलन पत्र (Balance sheet) भी रखे। जिसके अवलोकन उपरांत सभा के कार्यों की दिल खोलकर प्रशंसा की व सभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की जो सभा के लिए बड़े गर्व का विषय हैl

माननीय मंत्री व उनकी धर्म पत्नी का सभा की सदस्यता लेने पर सभा के अध्यक्ष कमल चंद राणा ,संचालक मंडल के सदस्यों सहित व सभा के सभी अधिकारियों व कर्मचारीयो ने अपनी ओर से बहुत बहुत आभार वक्त किया हैl
यह जानकारी सभा के महाप्रबंधक बी.पी गौतम ने दी l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...