भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने चुवाड़ी – लाहड़ु मार्ग का किया निरीक्षण

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

भटियात विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व हिमाचल प्रदेश मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरियाल के नेतृत्व में चुवाड़ी से लाहड़ु को जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत को सुधारने का कार्य इन दिनों काफी प्रगति पर लगा हुआ है।

बता दें कि आज से लगभग 4 वर्ष पहले यह मार्ग काफी तंग था। यह मार्ग तंग होने से इस मार्ग पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए और लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए भटियात भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने कड़ी मशक्कत की है।

भटियात भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल के नेतृत्व में चुवाड़ी लाहड़ु मार्ग का चौड़ीकरण किया गया। इसके बाद अब इस मार्ग पर नए सिरे से तारकोल बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। आज भटियात विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने चुवाड़ी लाहड़ु मार्ग का निरीक्षण किया।

जहां पर उन्होंने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि वे बेहतर तरीके से तारकोल बिछाए। ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस को लेकर भटियात के स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल का आभार किया है । लोगों का कहना है कि भाजपा विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में सड़कें बेहतर हो रही हैं। और लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...