मां को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक साथ जली चिताएं

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

नादौन के जंगलू गांव में वीरवार को एक घर में मां, बेटे की अर्थी एक साथ निकलने से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार सुबह मां व बेटे की चिता एक साथ जलाई गई।

अंतिम संस्कार के समय आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने मां बेटे को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मौके पर माहौल ग़मगीन था। मां बेटे को एक साथ विदाई देते हुए हर किसी की आंखें नम थी।

गौर हो कि गांव की क्रोधू देवी (100) का बुधवार दोपहर निधन हो गया, जिसके चलते पूरा परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगा। वीरवार को उनके अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया।

उनके बेटे रिटायर्ड सूबेदार रतन सिंह स्वयं सारा इंतजाम देख रहे थे। उन्होंने लकड़ियां आदि का भी इंतजाम कर लिया था, परंतु बुधवार शाम करीब 7:30 बजे रतन सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका भी देहांत हो गया।

एक ही घर 2 मौतों ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। पूरे क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि रतन सिंह बहुत मिलनसार थे और सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहते थे। वह 28 वर्ष तक सेना में रहे और अपनी बड़ी मूछों को लेकर पूरे क्षेत्र भर में लोकप्रिय थे।

वीरवार सुबह जब घर से एक साथ मां बेटे की अर्थी निकाली गई तो हर आंख नम हो गई। दोनों की चिताएं एक साथ लगाई गई।

क्रोंधू देवी की पार्थिव देह को उनके छोटे बेटे मनजीत सिंह तथा रतन सिंह की देह को उनके बेटे शम्मी ने मुखाग्नि दी।

मां बेटे का अंतिम संस्कार प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बिल्व कालेश्वर के घाट पर किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...