वन कर्मियों की बहुत बड़ी लापरवाही, आखिर कब निभाएंगे ये वनकर्मी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी

--Advertisement--

Image

रेंज अफसर के पद का अतिरिक्त कार्य भार संभाल रहे वन पाल के आदेशों की पालना नही कर रहे अधिनस्त कर्मचारी

सिहुंता – अनिल संब्याल

जिला चम्बा के वनमंडल दलहौजी के वनमंडल सिहुंता में अतिरिक्त कार्य भार संभाल रहे वन पाल के अधिनस्त कर्मचारी बे लगाम होकर अपनी ड्यूटी में कोताही बरत रहे है| वन उपमंडल सिहुंता के वनवीटो में कहीं अवेध खनन ,कहीं अवेध कटान ,तो कहीं भरस्टाचार के कई मामले सामने आ रहे है |

बता दें की इस फायर सीजन में शायद ही कोई ऐसा जंगल हो जो कि आग की भेंट न चढ़ा हो | आग लगने के बाद यह वन रक्षक वीभागी उपचारतिक्ताओं को पूरा करने के लिए बजरिया पुलिस F. I. R करवा देते है और अपना पल्लु झाड़ लेते है उसके बाद जब तक अगला बजट नही आएगा इन वन रक्षको को जंगलो से कोई मतलब नही रहता |

ऐसा ही एक मामला वन बिट लोडेरगढ़ में सामने आया है | ककरोटी नामक जगह पर स्टेट हाईवे द्रम्मान सिहुंता सड़क के साथ लगभग दस बारह दिन पहले आग लगी थी जिससे सारा जंगल जल कर स्वाहह होगया | संबंधित वन रक्षक आग को बुझाने में नाकामयाब रहे |

दो दिनों के बाद जैसे तैसे पूरा जंगल जल जाने के बाद आग तो बुझ गयी परंतु कहीं ठूँठ दस बारह दिनों के बाद भी वन रक्षक की लापरवाही की वजह से सुलग रहे हैं जो कि किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे है| क्योंकि महज दो तीन फीट की दूरी पर एक तरफ स्टेट हाईवे तथा दूसरी तरफ साथ साथ उप गाओं को जाने का रास्ता है, जिसकी तस्वीरे वीडियो में दिखाई जारी है |

राहगिरो के साथ साथ स्कूली बच्चों ,बूढ़े व्यक्तियों तथा पशुओ का आना जाना लगा रहता है परंतु गनीमत यह है कि खबर लिखे जाने तक कोई बड़ा हादसा न हुआ | इस संदर्भ में जब लोडेरगढ़ बीट के वन रक्षक जोगिंदर सिंह से उसके दुरभाष पर बात हुई तो कहा कि ये आग नही बुझ रही है ,आग दोबारा से सुलग रही है |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...