पुलिया से टकराने के बाद नाले में पलटी कार, बाल-बाल बचा परिवार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

नादौन में व्यास पुल के साथ सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के मझीण चौक पर उस समय एक परिवार बाल-बाल बच गया, जब उनकी कार सड़क किनारे पुली से टकराने के बाद नाले में पलट गई। गनीमत यह रही कि निकट ही व्यास पुल की रेलिंग आरंभ हो जाती है। इससे पूर्व ही गाड़ी रुक गई।

प्रत्यक्षदर्शियों व आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एक व्यक्ति ने उन्हें अपने वाहन में नादौन अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं हैं, जबकि एक दुधमुंहा बच्चा भी उनके साथ था।

कार चालक अमरनाथ निवासी गांव कारगू कांगू क्षेत्र ने बताया कि वो परिवार सहित देहरा में रिश्तेदारों के घर एक समारोह में भाग लेने के बाद कार (HP10V-1538) में सवार होकर घर वापस आ रहे थे।

नादौन ब्यास पुल के निकट सड़क पर अचानक पशु आ जाने से वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण कार सड़क किनारे एक पुली के साथ टकराकर पलट गई। उसे व कार सवार अन्य परिजनों को मामूली चोटें आई हैं।

इसके उपरांत नादौन अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अमरनाथ ने बयान दिया है कि वे इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाना चाहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...