चूरन में महिला की संदिग्ध मौत

--Advertisement--

Image

पुलिस ने परिवार के सदस्य, प्रतिनिधियों के बयान लिखकर शव का किया पंचनामा

देहरा – आशीष कुमार

रानीताल पुलिस चौकी के अधीन म्योल पंचायत के चूरन गांव एक 25 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। महिला का नाम सोंग्मित लेपचा है जिसकी उम्र 25 साल है। महिला के पति का नाम शशि कुमार है जो दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है।

महिला मूल रूप से सिक्किम की निवासी है व एक वर्ष पहले उसकी शादी शशि कुमार से हुई थी। वहीं मृतक महिला के परिवार वालों ने बताया कि शशि कुमार दिहाड़ी मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तक भी वे घर नहीं पहुंचा था।

महिला की मृत्यु की सूचना मिलते ही रानीताल चौकी प्रभारी जगदीश चंद अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के बयान लिख कर शव का पंचनामा किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला के शरीर पर चोटों के नीले निशान थे, वहीं महिला 20-25 दिनों से बीमार थी और पिछले तीन दिन से बिस्तर पर से उठ भी नहीं पा रही थी। किसी ने भी किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया था जहां से टांडा भेज दिया गया है।

म्योल पंचायत की प्रधान मंजू वाला ने बताया कि सुबह के करीव साढ़े आठ बजे वार्ड पंच राज कुमार के जरिए उन्हें उक्त महिला की मृत्यु की पता चला, जिसके बाद मैंने मौके पर पहुंचकर तुरंत इस बारे रानीताल पुलिस को सूचित किया।

इस अवसर पर मंजू बाला ने बताया कि महिला बीमार रहती थी,  का उपचार भी चल रहा था। महिला की मौत कैसे हुई अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

देहरा का कार्यभार देख रहे डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने खबर की पुष्टि की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...