फर्जी तरीके से लोन लेकर बैंक को लगाया 30 लाख का चूना, महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के देवरी खनेटी गांव में दो लोगों द्वारा फर्जी तरीके से बैंक से लाखों रुपए का लोन लेने के मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दोनों लोगों ने बैंक से मकान बनाने के लिए लोन लिया था, लेकिन क्षेत्र के पटवारी की रिपोर्ट में पता चला कि बैंक से लिए हुए लोन से आरोपियों ने कुछ भी नहीं बनाया।

बैंक लोन के पैसे का दुरुपयोग करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोटखाई में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ एक बैंक से फर्जी तरीके से लोन के आरोप में ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

जिसमें अजय कुमार निवासी गांव सरंधर पर आरोप है कि उसने देवरी की स्थित एसबीआई की शाखा से मकान बनाने के लिए करीब 10 लाख रुपए का लोन लिया था। इस दौरान पटवारी की रिपोर्ट में पाया गया कि उक्त व्यक्ति ने घर का निर्माण नहीं किया है।

इसके अलावा दूसरे मामले में पुलिस थाना कोटखाई में शिमला के बरसारी गांव के रजनीश रोंटा के खिलाफ पुलिस ने फर्जी लोन लेने के आरोप में केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर का निर्माण करने के लिए बैंक से 20 लाख रुपए का लोन लिया था। जब इस बारे क्षेत्र के पटवारी ने रिपोर्ट दी तो पता चला कि रविंद्र सिंह ने मकान का निर्माण नहीं किया है।

उधर, एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरु का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में कोर्ट के आदेश पर फर्जी तरीके से बैंक से लोन लेने के आरोप में महिला सहित दोनों आरोपियों के खिलाफ 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...