पर्यटकों को गाड़ी से बाहर घसीटकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पार्वती घाटी में कुछ लोगों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। पर्यटकों को इन लोगों ने गाड़ी से बाहर घसीट कर निकाला और जमकर पीटा। इस प्रकार की वारदातों से पर्यटकों की आमद प्रभावित हो रही है।

पर्यटकों से मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पर्यटकों को लूटने की मंशा से हमला किया है।

घटना के दौरान पर्यटक वाहन में पीछे की सीट पर बैठी महिलाओं ने हमलावरों का वीडियो बना लिया। जब महिलाओं को लगा कि हमलावर उनके साथ भी मारमीट कर सकते हैं तो वे गाड़ी से बाहर उतर गईं और पीछे की तरफ दौड़ीं।

वहां से भी वे हमलावरों का वीडियो बनाती रहीं। पर्यटकों को पीट-पीट कर लहूलुहान करने वाले हमलावरों की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई।

हालांकि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पर्यटकों ने उनके साथ बहसबाजी की थी, जिसको लेकर झगड़ा हुआ है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि झगड़े से पहले किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। गलत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...

चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में...

हिमाचल में मिली प्रमोशन की सौगात, इतने कानूनगो बने नायब तहसीलदार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में लंबे समय...