पानी की बाल्टी में डूबकर 11 माह की बच्ची की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की  ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के बीजापुर में 11 माह की एक बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबकर मौत का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

मृतक बच्ची की पहचान रोशनी पुत्री रूबल कुमार निवासी अरमा थाना कजरा जिला अरमा लखी सराए बिहार के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बिहार निवासी उक्त परिवार पिछले काफी समय से कटौहड़ कलां के बीजापुर में मजदूरी का काम करता है। वीरवार शाम को उक्त बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी और मां  साथ ही बर्तन साफ कर रही थी।

जब मां बर्तन साफ करके वापस आंगन में आई तो बच्ची आंगन में रखी पानी की भरी हुई प्लास्टिक की बाल्टी में मुंह के बल गिरी हुई थी। यह देखकर उसकी मां ने जब उसे पानी की बाल्टी से बाहर निकाला तो वह बेसुध थी।

उन्होंने आनन फानन में बच्ची को उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जांच करने पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...