कुल्‍लू में बोले नड्डा – काम के नाम पर मांगेंगे वोट, कांग्रेस ने हिमाचल के साथ हमेशा किया अन्‍याय

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्‍लू में रोड शो के बाद भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मां हिडिंबा व बिजली महादेव का आशीर्वाद सदा बना रहे। उन्‍होंने शानदार व जानदार स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि राजनीति में चेहरों को पढ़ने की आदत हो गई है।

चेहरों की रौनक देखकर तय है कि हिमाचल में दोबारा जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनेगी। केंद्र सरकार व जयराम सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हम काम के नाम पर वोट मांगेंगे। कांग्रेस ने पांच साल बाद कभी काम के नाम पर वोट नहीं मांगे। कांग्रेस ने हिमाचल के साथ हमेशा अन्याय किया, भाजपा ने हक दिलाया।

जेपी नड्डा ने क‍हा कि ताकत सिर्फ भाजपा में हैं। मोदी के नेतृत्व में देश बदल गया है। देश में पहले कोई दवा व वैक्सीन नहीं बनी। सब विदेश से आती थी। दवा पहुंचते-पहुंचते 20 साल लग जाते थे। मोदी सरकार ने नौ माह में एक नहीं दो-दो वैक्सीन बना दी।

विदेश में आज भी मास्क नहीं हटा। भारत में वैक्सीन ने मास्क हटा दिया है। 200 करोड़ डोज लगाने वाला यह बदलता हुआ भारत है। यूक्रेन से कोई देश अपने नागरिकों को निकालकर नहीं ले गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 23 हजार लोगों को वहां से निकाला। दूसरे देश के नागरिकों को लेकर आए। ये बदलता भारत है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस 70 साल खादी-खादी करती रही पर बढ़ावा नहीं दिया। मोदी सरकार में कुछ ही माह में करोड़ों का कारोबार हुआ। भारत आज मांगने वाला नहीं देने वाला देश बन गया है। बिजली पानी, गैस देने में किसी की जाति व धर्म नहीं पूछा। सबका साथ सबका विकास नीति से काम किया है।

आज देश मे 68000 स्टार्टअप काम कर रहे हैं। देश बदल गया है। लोग धर्म जाति संप्रदाय ने नाम पर नहीं काम के नाम पर वोट दे रहे हैं। मोदी ने परिवारवाद व जातिवाद खत्म कर विकासवाद का नारा बुलंद किया है। कांग्रेस की उत्‍तर प्रदेश में पूरी तरह छुट्टी हुई।

उत्तराखंड में बारी-बारी का दौर खत्म हुआ। गोवा में आप व ममता के पोस्टर दिखते थे पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक बनाई। भारत की जनता साथ चलने को तैयार है। आप अपना सामर्थ बढ़ाएंं, दोबारा सरकार बनाएंगे। मोदी ने बिना पूछे हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया। आज विकास कार्यों में 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार दे रही है। बद्दी, डमटाल में इंडस्ट्रीज भाजपा की देन है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...