बहराल चेक पोस्ट पर बाइक सवार से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल की चेक पोस्ट बहराल पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से प्रतिबंधित नशीली दवाएं पुलिस टीम ने बरामद की हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब एक बाइक को रोका गया, तो उस बाइक सवार के पास काफी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं।

बता दें कि पुलिस द्वारा बहराल चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान सप्लेंडर बाइक एचपी 17डी 2778 की डिक्की से पालीथीन के लिफाफे में नशीली दवाएं बरामद हुई हैं, जिसमें उन्हें ट्रामाडोल के 20 स्ट्रिप्स बरामद किए हुए हैं। जो कि बिना प्रिस्क्रिप्शन (सलाह) के ले जाई जा रही थी।

बाइक चालक प्रिस्क्रिप्शन पेश करने में असमर्थ रहा। मामले में आरोपित की पहचान 25 वर्षीय बंटी निवासी केदारपुर तथा अन्य की पहचान 21 वर्षीय किशन लाल पुत्र जानी निवासी घुटनपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार प्रतिबंधित दवा ले जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...