श्मशानघाट पहुंची पुलिस ने चिता से उठवाया व्यक्ति का शव

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा 

सोलन जिले के बरोटावाला में रविवार देर सायं संदिग्ध हालात में मौत के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए चिता से उठा लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार मानपुरा श्मशानघाट में किया जा रहा है, उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए। उसके बाद पुलिस तुरंत श्मशानघाट पहुंची और अंतिम संस्कार के लिए रखा शव लेकर अस्पताल पहुंची।

विजय प्रसाद पुत्र सुकन प्रसाद निवासी मीनापुर (बिहार) ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन की लड़की के पति रणजीत की मौत हो गई है तथा उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान रणजीत पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी कनकरी डाकघर कोठियां राम ङ्क्षसह तहसील मेहसी जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के तौर पर हुई है। वह अपने पिता के साथ खरूणी में किराये के कमरे में रहता था।

पुलिस ने रणजीत के पिता का बयान लिया। उसने बताया कि बेटा राज मिस्त्री के साथ ही काम करता है। शनिवार रात को रणजीत खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। जब सुबह मैंने बेटे को देखा तो वह हिलजुल नहीं रहा था। उसे निजी क्लीनिक में डाक्टर को दिखाया तो मृत बताया।

शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...