पठानकोट से लंगेरा जा रही बस ने पकड़ ली आग, चालक की होशियारी से टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

पठानकोट से लंगेरा जा रही परिवहन निगम की बस में अचानक वायरिंग ने शाॅर्ट सर्किट होने की वजह से आग पकड़ ली।

गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना के बाद चालक-परिचालक द्वारा बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य की और रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परिवहन निगम की बस (एचपी 38ई-2691) पठानकोट से लंगेरा जा रही थी। रास्ते में टोल टैक्स वैरियर के पास बस में आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

चालक ने तुरंत यात्रियों को बस से उतारा और आग पर काबू पाया। इसके बाद चालक द्वारा बस खराब होने की सूचना पठानकोट डिपो को दी गई।

हैरानी की बात है कि आए दिन निगम द्वारा खटारा व बिना फिटनैस के बसों को लंबे रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। इससे लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है।

इससे पहले भी निगम की एक बस में अचानक आग लग जाने की घटना सामने आ चुकी है। वहीं चलती बस का डीजल टैंक का खुल जाना और यहीं नहीं हाल ही में एक चालक द्वारा बस को 5 टायर पर सड़क पर दौड़ाया गया है।

निगम की लापरवाहियों को देखते हुए लोगों ने निगम से अपील की है कि बसों की समय-समय पर तकनीकी जांच की जाए और बिना फिटनैस किए बसों को किसी भी रूट पर न भेजा जाए।

दोपहर बाद चालक ने बताया कि पठानकोट से मैकेनिक बुला लिया गया है और बस को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...