उपलब्धि: सीसीटीएनएस की रैकिंग में शिमला का बालूगंज थाना हिमाचल में प्रथम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल पुलिस ने अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपाय, असामाजिक तत्वों, एफआईआर और अन्य मानकों को आधार बनाकर प्रदेश के सभी थानों की रैंकिंग जारी की है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीसीटीएनएस की थानावार रैंकिंग में शिमला के पुलिस थाना बालूगंज (वेस्ट) ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है।

सीसीटीएनएस रैंकिंग में बालूगंज थाना ने 28.40 अंक हासिल किए हैं। एसपी शिमला डॉ. मोनिका ने भी बालूगंज थाना पुलिस को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।

दूसरे नंबर पर मंडी जिले का सुंदरनगर थाना और तीसरे स्थान पर ऊना जिले का हरोली थाना रहे हैं।

ढली, जुब्बल और नेरवा थाना के अलावा चंबा का चवाड़ी थाना, सोलन के कसौली थाना और कुल्लू जिले का ब्रौ थाना पुलिस ने भी सूची में नाम दर्ज करवाया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) ने त्रैमासिक आधार पर थानों की रैंकिंग की है। 2022 के पहले क्वार्टर में रैकिंग की सूची बुधवार को जारी की गई है।

सर्वेेक्षण में ऑनलाइन शिकायतें, चरित्र सत्यापन, आर्म लाइसेंस, गुमशुदगी, थाने की स्थिति, भवन, पुलिस जवानों की तैनाती और मामलों को सुलझाने और निपटाने समेत अन्य कई स्तरों पर पड़ताल होती है। मानकों पर खरा उतरने के बाद ही थानों को रैंकिंग मिलती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...