शाहपुर में फोरलेन के विरोध में रोज एक घंटा दुकानें बंद रखेंगे व्यापारी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर में प्रस्तावित फोरलेन का फिर से विरोध शुरू हो गया है। फोरलेन के विरोध में शाहपुर के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम शाहपुर को ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने फैसला लिया कि सुबह 9 से 10 बजे तक एक घंटा अपनी दुकानें व व्यापारिक संस्थान बंद रखेंगे। फोरलेन प्रभावितों ने ऐलान किया है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है।

फोरलेन संघर्ष समिति ने सरकार से एक बार फिर से पुनर्विचार कर शाहपुर बाजार को बचाने के लिए बाईपास या फ्लाईओवर का निर्माण करवाने की मांग की है।

व्यापारियों का कहना है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण से शाहपुर बाजार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कई लोग ऐसे हैं जो कई पीढ़ियों से यहां दुकानें कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कई लोगों ने अपनी जीवनभर की जमापूंजी से मकान व दुकानें बनाए हैं, जो पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे।

अधिकतर लोगों पर बैंकों का लाखों रुपये का ऋण है और फोरलेन निर्माण से सब कुछ तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मुआवजा भी बहुत कम दे रही है। इस मुआवजे से न तो नई जगह जमीन खरीदी जा सकती है और न ही भवन व दुकानों का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर के व्यापारी अब तब तक आंदोलन करेंगे, जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता।

इस दौरान शाहपुर व्यापार मंडल और फोरलेन प्रभावितों ने फोरलेन संघर्ष समिति का गठन किया। डॉ. श्रीकांत लगवाल को अध्यक्ष और राजीव महाजन को महासचिव बनाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...