किन्नौर के रिकांगपिओ में गोहरमा का सैनिक शहीद , शोक में डूबा जनजातीय जिला

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के गोहरमा गांव के लांसनायक राजेश कुमार (30) किन्नौर के रिकांगपिओ में मंगलवार को शहीद हो गए। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह कुल्लू के शमशी लाई जाएगी। जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

शहीद राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी छोड़ गए हैं। शहीद की बहन व्यासा ने बताया कि उन्हें व परिवार को लांसनायक राजेश कुमार की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

उन्हें बुधवार शाम को सिर्फ शहीद होने की सूचना मिली है। व्यासा ने बताया कि उनके भाई लांसनायक राजेश कुमार ने जिला कुल्लू के शमशी में घर बनाया है और उनका अंतिम संस्कार शमशी में ही किया जाएगा।

वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने डोगरा रेजीमेंट में बतौर लांसनायक राजेश के शहीद होने पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मारकंडा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा लाहौल शहीद के परिवार के साथ है। कहा कि जवान की मौत कैसे हुई है, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...