हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में होगी 500 नए डॉक्टरों की भर्ती

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

स्वास्थ्य विभाग में 500 नए डॉक्टरों (मेडिकल ऑफिसर) की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने ये पद भरने के लिए वित्त विभाग को मंजूरी के लिए फाइल भेजी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में डॉक्टरों के पदों को भरने की घोषणा की थी। इसी साल ये पद भरे जाने हैं। नए डॉक्टरों की तैनाती जोनल अस्पतालों, सिविल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जानी है।

इनकी तैनाती से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिला अस्पतालों में डॉक्टरों के पद भरे जाने से मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का भार कम पड़ेगा।

अभी साधारण बीमारियों के चलते लोग आईजीएमसी, टांडा और अन्य चार मेडिकल कॉलेजों में उपचार करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रहती है।

उधर, प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से बजट में की गई घोषणाओं को सिरे चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों के पद भरे जाने हैं। इसकी तैयारियां शुरू की गई हैं।

अस्पतालों के अलावा प्रदेश जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। खाली पदों की भी रिपोर्ट मांगी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...